नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता नहीं सौपेंगे तो तेजस्वी के आदमी उन्हें धकेल कर बाहर कर देंगे -गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

आज नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं और बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से मिलकर प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हो लेकिन यह कतई संभव नहीं है।

डीएनबी भारत डेस्क

अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन की सरकार एवं नीतीश, तेजस्वी को आड़े हाथों लिया है। गिरिराज सिंह ने खुले शब्दों में कहा कि जिस वक्त नीतीश कुमार भाजपा को धोखा देकर महागठबंधन के साथ सरकार बनाए थे उसी वक्त यह डील हो गया था कि मार्च के बाद तेजस्वी सीएम की कुर्सी संभालेंगे फिर बाद में यह डील होली के बाद सीएम परिवर्तन की बात पर आकर टिक गई थी।

नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता नहीं सौपेंगे तो तेजस्वी के आदमी उन्हें धकेल कर बाहर कर देंगे -गिरिराज सिंह 2लेकिन आज नीतीश कुमार का एक बार फिर कुर्सी से मोह नहीं जा रहा है और यदि नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता नहीं सौपेंगे तो तेजस्वी के आदमी उन्हें धकेल कर बाहर कर देंगे भले ही आज नीतीश कुमार मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं और बंगाल तथा उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव से मिलकर प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हो लेकिन यह कतई संभव नहीं है। देश की जनता सब कुछ समझ रही है। उन्होंने कहा कि आज एक अति पिछड़ा का बेटा भारत की सत्ता पर कायम है और विकास कामों की बदौलत लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

- Sponsored Ads-

भले ही नीतीश कुमार घूम घूम कर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री से पद से हटाने की साजिश कर रहे हो लेकिन वह अपने इस प्रपंच में कभी सफल नहीं होंगे। दूसरी ओर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर चोट करते हुए कहा कि आज पटना के गांधी मैदान में ईद की नमाज के बाद अतीक अहमद जिंदाबाद के नारे लगे उस वक्त बिहार सरकार चुप बैठी रही क्योंकि वह मुसलमान समुदाय के वोट बैंक पर नजर गड़ा चुकी है । वहीं दूसरी ओर आज सनातन धर्म प्रचारक एवं हिंदू धर्म गुरुओं के आगमन पर उनके विरोध की बात कर रही है ।

नीतीश कुमार तेजस्वी को सत्ता नहीं सौपेंगे तो तेजस्वी के आदमी उन्हें धकेल कर बाहर कर देंगे -गिरिराज सिंह 3दरअसल पटना के गांधी मैदान में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन होने वाला है और राजद की ओर से अनाप-शनाप बयान दिए जा रहे हैं और पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जेल में बंद करने की बात कही जा रही है। गिरिराज सिंह ने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आज बिहार में सनातनी भी जग चुके हैं और यदि पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध हुआ तो लोग चुप नहीं बैठेंगे और इसका परिणाम बिहार सरकार को भुगतना पड़ेगा।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article