पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चार माह पूर्व अगवा 15 वर्षीया किशोरी बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद

DNB Bharat Desk

थाना कांड संख्या 96/26 की अपहृता को स्थानीय पुलिस ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। गत 10 जून को थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी। उसके पिता ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुये कहा था कि उनकी पुत्री सुबह में सामान खरीदने गांव के दुकान के लिये निकली।

पर लौट कर नहीं आयी। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर पुत्री को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि बरामद लड़की को कोर्ट में बयान दर्ज कराने हेतु भेजा गया है।

Share This Article