नालंदा: रहुई पहुंचे जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में शिरकत, एमएलसी चुनाव पर बोले सांसद कहा एमएलसी के चुनाव में आमने-सामने राजद-कांग्रेस, बिखर चुका है इंडिया गठबंधन

DNB Bharat Desk

जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार रहुई नगर पंचायत पहुंचे जहां उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी मौजूद रहे। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज है।

सांसद ने इंडिया गठबंधन के बिखराव और मोकामा विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद ने कहा कि बिहार में अब राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं, जिससे साफ है कि इंडिया गठबंधन लगभग बिखर चुका है। वहीं अनंत सिंह को बाहुबली नेता बताते हुए उन्होंने इशारों-इशारों में पार्टी कार्रवाई के संकेत भी दिए।सांसद ने कहा कि उनके लिए पार्टी सर्वोपरि है और पार्टी के फैसले के अनुसार ही आगे की राजनीति होगी।

नालंदा: रहुई पहुंचे जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में शिरकत, एमएलसी चुनाव पर बोले सांसद कहा एमएलसी के चुनाव में आमने-सामने राजद-कांग्रेस, बिखर चुका है इंडिया गठबंधन 2अनंत सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि पूरा बिहार उन्हें बाहुबली नेता के तौर पर जानता है। वे मजबूत और लड़ाकू नेता हैं और कई चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन लोकतंत्र में किसी एक बाहुबली के दम पर हर चुनाव नहीं जीता जा सकता।सांसद ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के एमएलसी चुनाव में राजद और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

नालंदा: रहुई पहुंचे जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार, स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में शिरकत, एमएलसी चुनाव पर बोले सांसद कहा एमएलसी के चुनाव में आमने-सामने राजद-कांग्रेस, बिखर चुका है इंडिया गठबंधन 3उन्होंने कहा कि गठबंधन अब लगभग बिखर चुका है। वहीं अनंत सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के सवाल पर सांसद ने संकेत दिया कि आने वाले समय में पार्टी कार्रवाई कर सकती है।

Share This Article