खुशबू हर फूल में, हर बच्चा स्कूल में’, नामांकन पखवाड़ा को लेकर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

DNB Bharat Desk

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रवेशोत्सव अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नामांकन पखवाड़ा की सफलता के लिए स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।ढोल,मजीरा एवं डफली बजाकर घर घर दस्तक देकर अनामांकित बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने के लिए जागरूक किया।

- Sponsored Ads-

 अपग्रेड मिडिल स्कूल चकमुजफ्फर के  हेडमास्टर,शिक्षक शिक्षिका,शिक्षा स्वंय सेवक,आंगनवाड़ी सेविका के मौजूदगी में बच्चों ने गली मुहल्ले में.खुशबू हर फूल में,हर बच्चा स्कूल में का स्लोगन गूंजता रहा।शिक्षक कन्हैया कुमार ने बताया की 6 से 14 साल के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मनाया गया है,ताकि सरकार की योजना को सफल बनाया जा सके। 

खुशबू हर फूल में, हर बच्चा स्कूल में', नामांकन पखवाड़ा को लेकर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली 2इस दौरान वार्ड नंबर 10 शेखपुरा,12,13, 14 तथा वार्ड नंबर 15 का भ्रमण किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया मुक्तिनारायण सिंह, उपमुखिया पिंटु कुमार, हेड मास्टर इंदू कुमारी प्रवीण कुमार, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका,शिक्षा सेवक आदि शामिल थे।

बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article