डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर से इस वक्त की राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां चिराग पासवान के एक बयान को लेकर राजद नेता जमशेद आदिल सोनू ने उन पर तंज कसा है।
दरअसल, बिहार में बच्चियों और महिलाओं से जुड़ी हालिया घटनाओं को लेकर एलजेपी रामविलास के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की थी। चिराग ने कहा था कि ऐसी घटनाओं को देखकर उन्हें सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है।चिराग पासवान के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद नेता जमशेद आदिल सोनू ने कहा कि उनकी हालत ‘गुल खाए गुलगुला से परहेज’ वाली है।
जमशेद आदिल सोनू का कहना है कि अगर चिराग पासवान को वास्तव में बिहार की बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा की चिंता है, तो उन्हें सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए।उन्होंने चिराग पासवान के पिता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान का जिक्र करते हुए कहा कि रामविलास पासवान ऐसे नेता रहे हैं, जिन्होंने एक वोट से सरकार गिराने का काम किया था। ऐसे में चिराग पासवान को भी अपने रुख पर स्पष्ट फैसला लेना चाहिए।राजद नेता ने आरोप लगाया कि चिराग पासवान सरकार में रहकर बयानबाजी कर रहे हैं और सत्ता का लाभ भी ले रहे हैं।
वहीं, बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सरकार पर नियंत्रण नहीं रह गया है और बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है।हालांकि, ये सभी बातें राजद नेता जमशेद आदिल सोनू द्वारा लगाए गए राजनीतिक आरोप और उनकी प्रतिक्रिया हैं।समस्तीपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट