डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और उजियारपुर के आरजेडी विधायक ने एलजेपी रामबिलास प्रमुख चिराग पासवान पर तंज कसते हुए कहा है कि उनकी हालत ‘ गुल खाए गुलगुला से परहेज’ वाली है।
बिहार में इनदिनों बच्चियों के साथ लगातार हो रहे अमानवीय घटना को लेकर चिराग पासवान द्वारा यह बयान देने पर कि इन घटनाओं को देखते हुए उन्हें एनडीए गठबन्धन की सरकार का हिस्सा होने पर शर्म आती है,पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि चिराग के पिता रामबिलास पासवान एक ऐसे विचारधारा के नेता थे जो एक वोट से सरकार गिराने का काम किया था।
अगर चिराग पासवान को वास्तव में बिहार की बच्चियों की चिंता है तो उन्हें भी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।लेकिन वे ऐसा नही करेंगे क्योंकि उन्हें सिर्फ बयानबाजी करनी है औऱ सत्ता में मलाई भी खानी है।बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए आलोक मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सरकार पर नियंत्रण नही रहा।
बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है।आलोक मेहता बुधवार को समस्तीपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओ की एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
डीएनबी भारत डेस्क