बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,बीच बचाव में गए दो व्यक्ति जख्मी,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

DNB Bharat Desk

 

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच एक बार फिर जमकर मारपीट हुई जिसमें दो राहगीर की गंभीर चोटें आई हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल की है। पीड़ित कैलाश यादव एवं कृष्ण सिंह ने आरोप लगाया है कि बरियारपुर ढाला के समीप रामानुज सिंह एवं अन्य लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो रही थी ।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट,बीच बचाव में गए दो व्यक्ति जख्मी,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 2इसी क्रम में रामानुज सिंह के गुर्गों के द्वारा कैलाश यादव नामक राहगीर के साथ मारपीट की गई और जब छुड़ाने के लिए कृष्ण सिंह वहां पहुंचे तो तकरीबन 20 से 25 की संख्या में लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है ।

पीड़ित लोगों ने मुफस्सिल थाने में आरोपियों के विरुद्ध लिखित रूप से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article