भाजपा किसी एक परिवार या व्यक्ति की पार्टी नहीं है – सत्यम कुमार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बीहट में जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह के आवास पर हुई भाजपा कार्यकार्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को बीहट में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के वार्ड -32 स्थित आवास पर तेघड़ा विधानसभा कोर कमिटी की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने की। बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि संगठन से मिले कार्यक्रमों को निचले स्तर तक काम करते हुए जन सम्पर्क बनाये रखना है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से संगठन के काम को पूरा करें। जिससे आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी को आसानी से जीत सकते हैं। मौके पर लोकसभा विस्तारक सत्यम कुमार ने कहा कि भाजपा किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। भाजपा एक सिस्टम से चलती है। इसे किसी व्यक्ति ने नहीं बनाया, लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान, त्याग, तपस्या से ये पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

आगामी 25,26 एवं 27 जुलाई को सभी शक्ति केंद्रों की बैठक कर बूथ की ग्रेडिंग करना है। मौके पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक सभी समाज के मतदाता को पार्टी से जोड़कर जिस वर्ग में कार्यकर्ता कम है उस वर्ग में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनाना है, जिससे समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो सके।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार बिरेश, नगर मंडल बीहट के अध्यक्ष यशस्वी आनंद, बरौनी ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष राजा पासवान, बरौनी नगर के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, तेघड़ा नगर के मंडल अध्यक्ष दीपक राय, प्रो हरेनारायण सिंह, बीहट के पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नू कुमार, किसान मोर्चा जिला मंत्री रामचंद्र सिंह, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह, शालिनी देवी,अनुराधा झा, अभिषेक कुमार गुड्डू, नितिन कुमार, मनोहर कुमार, श्याम किशोर एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article