फतेहा ओवरब्रिज एन एच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार महिला घायल,ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती  

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा ओवरब्रिज एनएच 28 पर शनिवार की रात ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार एक महिला बुरी तरह से घायल हो गयी। वही बाइक चालक को मामूली चोटे आयी। स्थानीय लोगो की मदद से घायल महिला को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के मधरापुर गांव निवासी सच्चिदानंद सिन्हा की पत्नी मीरा सिन्हा के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

फतेहा ओवरब्रिज एन एच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार महिला घायल,ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती   2प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि उक्त महिला एक बाइक पर सवार होकर दलसिंहसराय की तरफ से अपने घर तेघड़ा जा रही थी। फतेहा ओवरब्रिज एन एच 28 पर पहले से खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक सावर ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया। बाइक पलट गयी और महिला सड़क पर गिर गयी।

 फतेहा ओवरब्रिज एन एच 28 पर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार महिला घायल,ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती   3जिस कारण महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी। दुर्घटना के बाद सड़क से गुजर रहे यात्रियों की नजर घायल महिला पर परी। यात्रियों ने  घटना की सूचना टोल कर्मी व बछवाड़ा पुलिस को दिया । टोल कर्मी के एम्बुलेस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाना की पुलिस ने ट्रेक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

Share This Article