बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद: बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री, बोले-‘बिहार मेरी रग-रग में बसा है’

DNB Bharat Desk

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद आज बेगूसराय पहुंचे हैं जहां वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमण कर पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं तथा उनके सुख-दुख की जानकारी भी ले रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि बिहार के कई जिले ऐसे हैं जो अभी बाढ़ प्रभावित हैं । हालांकि जलस्तर में कमी होने के बावजूद लोगों की  समस्याएं अभी बरकरार हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार उनके रग रग में बसा है साथ ही साथ बिहार के लोग पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विकास में सहयोगी बनते हैं एवं करी मेहनत कर अपने परिवार का भी पालन करते हैं। तो हर लोगों का दायित्व बनता है कि आज अगर बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी है तो यथासंभव मदद की जाए। उन्होंने कहा की बिहार में जब-जब आपदा की स्थिति आएगी सोनू सूद लगातार पीड़ित लोगों के बीच खड़े मिलेंगे और यथासंभव मदद के साथ-साथ उनके सुख-दुख में भागीदार भी बनेंगे।

बेगूसराय पहुंचे सोनू सूद: बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री, बोले-'बिहार मेरी रग-रग में बसा है' 2साथ ही साथ उन्होंने बिहार सरकार से भी अपील की है की बाढ़ का स्थाई निदान के लिए सरकार चिंता भी कर रही है लेकिन कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे यह आपदा का स्थाई निदान निकल सके और लोग सुकून की जिंदगी जी सके । उन्होंने वादा किया कि जिस तरह बिहार के लोग उनसे लगातार जुड़ते जा रहे हैं तो बिहार के लिए भी उनका कुछ ना कुछ दायित्व बनता है और जब-जब आपदा की स्थिति आएगी सोनू सूद बिहार के लोगों के साथ खड़े मिलेंगे ।

Share This Article