हथौड़ी और दो देशी हथियार बरामद।
डीएनबी भारत डेस्क
लहेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में सनकी पति द्वारा मामूली विवाद में अपने ही पत्नी की हत्या हथौड़ी से पीट पीट कर हत्या कर दिया।घटना के बाद एसपी नालंदा हृदयकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी सदर अमरनाथ ने बताया कि मामूली विवाद में पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
जिसके बाद हैवान पति ने हथौड़ी से पीट पीट कर हत्या कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मौके से घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद किया है।आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।वही कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में घर बनाने के विवाद में पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति मन्नू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।अभियुक्त के घर से दो देशी कट्टा एक मोबाइल बरामद किया है।
दरअसल पति मन्नू कुमार के मोटरसाइकिल लेने की जिद कर रहा था और पत्नी घर बनवाने को लेकर जिद पर अड़ी थी इसी को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी कांति देवी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दिया।फिलहाल पुलिस दोनों मामलों का निष्पादन कर राहत की सांस ली है।
डीएनबी भारत डेस्क