लैपटॉप 3200 रुपया और बाइक बरामद,एसटीएफ-डीआईयू की मदद से पुलिस का एक्शन।
डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा पुलिस ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में हुई लूटकांड का महज 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल सभी चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इनके पास से लूटा गया लैपटॉप, 3,200 रुपये नकद, चार मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि तकनीकी जांच और एसटीएफ-डीआईयू की मदद से यह सफलता मिली।
पूछताछ में एक आरोपी ने एकंगरसराय के ग्रामीण बैंक में लूट की साजिश का भी खुलासा किया है, जिस पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि घटना को अंजाम देने से पहले बैंक की रेकी कर उसका वीडियो बनाया उसके बाद सीएसपी में लुट की वारदात को अंजाम दिया।
डीएनबी भारत डेस्क