बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल परिसर में तेज हवा के कारण लगी आग, आगलगी से कबाड़ में रखे लाखों रुपए का समान जलकर हुआ राख,मरीजों में मची अफरा तफरी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

करोड़ों रुपए की लागत से बने बिहार शरीफ सदर अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब तेज हवा के कारण अस्पताल परिसर में रखे कबाड़ में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके ठीक बगल में अस्पताल का पुराना भवन स्थित है, जहां कई कार्यालय भी संचालित होते हैं। आग लगने के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मियों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग लगातार फैलती रही।

बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल परिसर में तेज हवा के कारण लगी आग, आगलगी से कबाड़ में रखे लाखों रुपए का समान जलकर हुआ राख,मरीजों में मची अफरा तफरी 2स्थिति बिगड़ती देख अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हो गया और तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल परिसर में तेज हवा के कारण लगी आग, आगलगी से कबाड़ में रखे लाखों रुपए का समान जलकर हुआ राख,मरीजों में मची अफरा तफरी 3उन्होंने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इस हादसे ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article