बेगूसराय: मेला देखकर लौट रहे युवक की गोली लगने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर तेघड़ा बाजार किया जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा में गोली लगने से युवक की हुई मौत के बाद गुस्साये लोगों ने शव के साथ तेघरा बाजार को जाम कर किया विरोध। लोगो ने अपराधी को जल्द गिरफ्तारी की मांग पर आड़े रहे। जहा लोगो की भीड़ जुट गयी।

- Sponsored Ads-

जाम स्थल पर तेघरा अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा, एसडीपीओ कृष्ण कुमार के साथ कई थाने की पुलिस मौके पर पहुचकर मामले को शांत करने मे लगे रहे। बताते चले की तेघरा थाना क्षेत्र के बजलपुरा गंगा में मेला देख कर लौट रहे मोहब्बत समीर को गोली लगने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि मो समीर अपनी बहन के साथ श्री कृष्ण जन्मोत्सव मेला देख कर घर लौट रहा था जहां मोहल्ला में दो पक्षों में विवाद चल रहा था जिसे देखने युवक गया जहा चली गोली समीर को लग गया ।

बेगूसराय: मेला देखकर लौट रहे युवक की गोली लगने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर तेघड़ा बाजार किया जाम 2आनन फानन में लोगो ने ईलाज के लिए अस्पताल भेजा जहा चिकित्साको ने युवक को मृत घोषित कर दिया।  वही आक्रोशित लोगों ने तेघरा बाजार को जाम कर अपराघियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय प्रशासन के पहल पर परिवारिक लाभ योजना और कवीर अंतोष्ठी योजना का लाभ देकर अपराघियों की जल्द गिरफ्तारी करने की आश्वासन पर जाम से मिला निजात ।.                

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article