दबंग शराब माफिया ने युवक को मारी गोली, युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला गांव में मंगलवार को लगभग 10 बजे दिन में दबंग शराब माफिया ने एक युवक को घर पर चढ़ कर गोली मार दिया। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए बेगूसराय लें जाया जा रहा था। इसी क्रम में घायल युवक ने रास्ते में ही दम तौर दिया। उक्त युवक की पहचान नौला वार्ड नं 15 के संजय कुमार साह के 25 वर्षीय पुत्र सुजित कुमार के रूप में किया गया है।

दबंग शराब माफिया ने युवक को मारी गोली, युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 2यह खबर गांव में जंगल में आग लगने की तरह फ़ैल गई और देखते ही देखते हजारों कि संख्या ग्रामीण जुट गए और अपराधी के घर समेत घर में रखे समानों को तोर फोर कर बर्बाद करते हुए नौला चौक स्थित बेगूसराय संजात पथ को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते हीं  भगवानपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार,तेघड़ा डीएसपी डॉ रविन्द्र मोहन प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच बारदात का जायजा लेते आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास समाचार लिखे जाने तक कर रहे थे। ग्रामीण रोड पर शव को रखकर 24 घंटे के अंदर अपराधी को गिरफतार करने से संबंधित एसपी महोदय आकर आश्वासन देंगे तो शव को हटाए गें कि जिद पर अरे हुए थे।

दबंग शराब माफिया ने युवक को मारी गोली, युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम 3घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अपराधी के घर तोड़ फोड़ में एक दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस व पैखाना की टंकी से लगभग दस से बारह कार्टुन अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है।जो प्लास्टिक की बोरा में बंधा हुआ है। इस संबंध में मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी फिल्हाल कुछ बताने से इंकार करते हुए कहा इतनी जल्दबाजी भी किया है। वहीं घटना से मर्माहत और बुढ़ापे का सहारा को अपराधियों के द्वारा मार दिए जाने से मां तालों देवी पिता संजय कुमार साह का हालत रो रो कर बद से बद्तर हो गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article