बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की दिशा में बड़ी पहल: विधायक रजनीश कुमार ने याचिका समिति में उठाई मांग, अभियान समिति ने दी बधाई

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले को प्रमंडल का दर्जा दिलाने की बहुप्रतीक्षित मांग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार द्वारा याचिका समिति के माध्यम से बेगूसराय को प्रमंडल बनाने हेतु महत्वपूर्ण समीक्षा की गई। बैठक को बेहद सार्थक और सराहनीय बताते हुए प्रमंडल बनाओ अभियान समिति सहित जिले की 36 लाख की आबादी की ओर से विधायक का आभार व्यक्त किया गया है। लोगों का मानना है कि उनके इस मजबूत नेतृत्व से प्रमंडल गठन की दिशा में ठोस प्रगति हुई है।

प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने विधायक रजनीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में बेगूसराय प्रमंडल बनकर नया इतिहास रचेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेगूसराय के प्रमंडल बनने से न केवल सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी, बल्कि लाखों की संख्या में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की दिशा में बड़ी पहल: विधायक रजनीश कुमार ने याचिका समिति में उठाई मांग, अभियान समिति ने दी बधाई 2विधायक द्वारा याचिका समिति के समक्ष इस जनहित के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने पर जिले के प्रबुद्धजनों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मेयर सह अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता समीर शेखर, पूर्व पार्षद प्रकाश कुमार सिन्हा, मार्क्समेन के निदेशक कल्याण कुमार, सेंट जोसेफ के निदेशक अभिषेक कुमार, हरपुर केयर के निदेशक इन्द्रजीत राय, दधीचि देह दान समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार राय, प्रेम मंगोतिया तथा राजेश कुमार सिन्हा शामिल हैं। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस साझा संघर्ष से बेगूसराय को उसका वास्तविक हक मिलने का रास्ता साफ हुआ है।

Share This Article