दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन शिविर आयोजित, 40 बच्चों की हुई जांच

DNB Bharat Desk
Lavc57.107.100

भगवानपुर (बेगूसराय)। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, बेगूसराय के आदेश के आलोक में शुक्रवार को बीआरसी भगवानपुर में सभी कोटि के दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन-सह-दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के 40 दिव्यांग बच्चों की जांच एवं मूल्यांकन किया गया।

शिविर में चिकित्सकीय टीम ने बच्चों की विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं का मेडिकल असेसमेंट किया। टीम में डॉ. संगम कुमार, संजीव कुमार (फिजियोथेरेपिस्ट), अंकिता कुमारी (ऑडियोलॉजिस्ट) एवं दिव्या कुमारी (सहायक ऑडियोलॉजिस्ट) शामिल थीं। जांच के बाद पात्र बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा, जिससे उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल सके।

दिव्यांग बच्चों के लिए मूल्यांकन शिविर आयोजित, 40 बच्चों की हुई जांच 2मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित अक्षय मिश्रा, हेल्थ मैनेजर आशुतोष गांधी, समावेशी शिक्षा के बीआरपी कमल कुमार मौर्य सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।वहीं, शिविर में पहुंचे कुछ अभिभावकों ने बताया कि पूर्व में आयोजित दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर में जांच के बाद अब तक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है। अभिभावकों ने लंबित प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की।

Share This Article