शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज व देशहित में हमेशा अच्छे कार्य करने का प्रयास करूँगी – श्वेतनिशा शांडिल्य एवं प्रियदर्शनी झा

DNB Bharat Desk

मुझे संगठन के लोगों ने काम करने का जो अवसर प्रदान किया है मैं इस कार्य को निष्ठापूर्वक अपने कार्यकाल में पूरे तन-मन-धन से करती रहूँगी – श्वेतनिशा

डीएनबी भारत डेस्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अधिवेशन में पूरे प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के दायित्व का घोषणा किया गया। घोषणा में बखरी अनुमंडल के छोटे से गाँव सिसौनी से गौरीशंकर झा की पोती एवं गोपाल झा की पुत्री को उत्तर बिहार प्रांत का छात्रा प्रमुख एवं प्रियदर्शनी झा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह उत्तर बिहार प्रान्त सोशल मीडिया सह संयोजक के दायित्व की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई।

- Sponsored Ads-

इसी उपरांत प्रांत छात्रा प्रमुख बनने के बाद श्वेतनिशा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद आज एक ग्रामीण क्षेत्र कि मुझ जैसी छात्रा को आगे बढ़ाने की मंशा से एवं नारियों के सम्मान को देखते हुए मुझपर जो विश्वास जताए हैं मैं संगठन के सभी पदाधिकारी को धन्यवाद देता हूँ कि मुझे संगठन के लोगों ने काम करने का जो अवसर प्रदान किया है मैं इस कार्य को निष्ठापूर्वक अपने कार्यकाल में पूरे तन-मन-धन से करती रहूँगी एवं अपने गाँव-समाज की पहचान को प्रदेशस्तर पर उत्कृष्ट स्थान पर ले जाने का प्रयास करूँगी।

शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज व देशहित में हमेशा अच्छे कार्य करने का प्रयास करूँगी - श्वेतनिशा शांडिल्य एवं प्रियदर्शनी झा 2इसी अवसर पर उत्तर बिहार प्रान्त सोशल मीडिया सह संयोजक सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रियदर्शनी झा ने कहा कि विश्वस्तर का छात्र संगठन हमेशा से नारियों का सम्मान करते आया है। उनकी प्रतिभाओं का ख्याल रखा है। जिसके लिए मैं संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी का आभार व्यक्त करती हूँ। इसी अवसर पर दोनों छात्राओं के अभिभावक गौरीशंकर झा ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूँ कि मेरी पोती को विद्यार्थी परिषद ने जो एक रास्ता दिखाने का काम किया है यह कहीं-ना-कहीं आनेवाले दिनों में समाज के लिए बहुत बड़ी खुशी का दिन है।

मैं समाज के लोगों से अपील करता हूँ कि अपने बच्चों के प्रतिभाओं को पहचानने की कोशिश करें और विश्वस्तर के छात्र संगठन से जरूर जोड़ें, जिससे वह दिन-प्रतिदिन समाज का बेहतर तरीके से ख्याल रख सके और मान-सम्मान को आगे बढ़ाने का दिन-प्रतिदिन प्रयास करें। दोनों बहनों को आरसीएस कॉलेज मंझौल के प्रधानाचार्य डॉ फूलो पासवान, प्रो बंदना कुमारी, राज्य विश्वविद्यालय संयोजक कन्हैया कुमार, डॉ राहुल कुमार, जिला प्रमुख रविराज कुमार, जिला संयोजक राजदीपक गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू, धीरज भारती, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार, ज्योति कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता झा आदि लोगों ने बधाई दी।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article