डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समस्तीपुर में भव्य शुभारंभ किया गया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत पटेल मैदान स्टेडियम गोलंबर, समस्तीपुर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की खुशी मनाई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सहनी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं प्रदेश बीस सूत्री सदस्य जगरनाथ ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, शशिकांत आनंद, महेंद्र प्रधान, डॉ मनोज कुमार,जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता,जिला मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, श्याम पासवान,भाजपा नेत्री चेतना झाम,भाजपा युवा नेता सुशांत अनिल, दीपक मंडल,वसीम अख्तर,रौशन झा,संजीत अग्रवाल,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शंकर यादव, भाजपा नेता सत्यैन्दर सिंह,लोजपा नेता जिला प्रधान महासचिव राजकिशोर हजारी, राकेश कुमार राज,सुशीलपासवान, अधिवक्ता कृष्ण कुमार,उमेश कुशवाहा,कार्यालय मंत्री विजय कुमार चौधरी,कृष्ण बालक,अभिन्न कुमार , झा,भरत ठाकुर , कृष्ण गोपाल शर्मा, विकास झा, मनोज जायसवाल , नीरज सोनी, पंकज राज, विकास कुमार, रामप्रवेश राय, अविनाश चंदेल, सुनील सिन्हा,मीरा कुशवाहा, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना निरंतर प्रेरणा देती रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट