बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्तीपुर ज़िला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर“चर्चा – महिला की बात, कांग्रेस के साथ

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर-अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वाहन पर तथा बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्तीपुर ज़िला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर “चर्चा–महिला की बात, कांग्रेस के साथ” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता ने किया।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम में जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर महिलाओं की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराना है।

 • जीविका दीदियों को मिलने वाली अनियमित और अपर्याप्त मानदेय

 • आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्य का बोझ और न्यूनतम सुविधाएँ

 • महिला सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित स्थानीय समस्याएँ

 • महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार की नीतियों की असफलताएँ।

इस अवसर पर बोलते हुए समस्तीपुर महिला कांग्रेस अध्यक्ष देविता गुप्ता ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी हमेशा महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करती रही है। यह कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करता है जहाँ वे खुलकर अपनी समस्याएँ रख सकें और उनका समाधान राजनीतिक स्तर पर सुनिश्चित किया जा सके।

बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार समस्तीपुर ज़िला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर“चर्चा – महिला की बात, कांग्रेस के साथ 3महिला कांग्रेस इस प्रकार के जनसंवाद कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखेगी ताकि महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाया जा सके। इस अवसर पर अन्य महिलाओं में कामिनी देवी, मीना देवी, सुनीता सिन्हा, शांति देवी, फूलो देवी, सुनीता देवी, रीता सिंह, अंजली कुमारी, निशा कुमारी, संजू देवी, निर्मला देवी, उषा देवी, राज कुमारी देवी, रानी देवी, सन्तमा देवी आदि मौजूद थीं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article