डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं उनके राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में बीजेपी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समस्तीपुर में भव्य शुभारंभ किया गया।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत समस्तीपुर शहर के पटेल मैदान स्टेडियम गोलंबर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशी भी मनाई।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्जवलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी की जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं प्रदेश बीस सूत्री सदस्य जगरनाथ ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, शशिकांत आनंद समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं ने कहा कि प्रधनमंत्री के जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना निरंतर प्रेरणा देती रही है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से कार्यकर्ता सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति देने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट