बिहार के पानी पर हक तय किए बिना फरक्का संधि स्वीकार नहीं: बेगूसराय में बोले संजय झा

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आयोजित नीतीश संवाद एवं फरक्का जल संधि कार्यक्रम में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा पहुंचे। बेगूसराय पहुंचने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।मीडिया से बातचीत के दौरान संजय झा ने फरक्का जल संधि को लेकर बड़ा बयान दिया। 

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर 2026 को फरक्का जल संधि की समय-सीमा समाप्त हो रही है और जेडीयू का मानना है कि इस संधि का रिन्यूअल नहीं होना चाहिए।संजय झा ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में बिहार ने बाढ़ और सुखाड़ दोनों की त्रासदी झेली है। उस समय बिहार की आबादी करीब 7 करोड़ थी, जबकि आज आबादी दोगुनी हो चुकी है। ऐसे में बिहार को उद्योग, पेयजल और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत है।

उबिहार के पानी पर हक तय किए बिना फरक्का संधि स्वीकार नहीं: बेगूसराय में बोले संजय झा 2न्होंने कहा कि बिहार के हिस्से और हक का पानी तय किए बिना किसी भी तरह की बात स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका दावा है कि बिहार से बड़ी मात्रा में पानी बांग्लादेश की ओर चला जाता है, जबकि बिहार खुद पानी की समस्या से जूझता है। संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बेगूसराय के सिमरिया इलाके का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले यहां गंगा में तरह-तरह की मछलियां मिलती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

उन्होंने लोगों से जल संरक्षण और पानी बचाने की अपील भी की।वहीं, बाढ़ के मुद्दे पर तेजस्वी यादव के बयान को लेकर संजय झा ने उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी पूरी तरह दिवालिया हो चुकी है, इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। संजय झा ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के पिता बिहार के मुख्यमंत्री थे, उस समय आपदा और बाढ़ के दौरान बिहार की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय आपदा में भी अवसर तलाशे जाते थे।

बिहार के पानी पर हक तय किए बिना फरक्का संधि स्वीकार नहीं: बेगूसराय में बोले संजय झा 3संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के लिए एक व्यवस्थित सिस्टम तैयार किया था। बाढ़ प्रभावित लोगों को अनाज और अन्य राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई।उन्होंने कहा कि उसी व्यवस्था के तहत अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जगह-जगह सामुदायिक रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बिहार के पानी पर हक तय किए बिना फरक्का संधि स्वीकार नहीं: बेगूसराय में बोले संजय झा 4फरक्का जल संधि के रिन्यूअल को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के इस बयान ने बिहार के हिस्से के पानी और जल प्रबंधन को लेकर बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।  

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article