बेगूसराय:- गैरमजरूआ आम जमीन के अतिक्रमंकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

DNB Bharat Desk

करवाई में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर,तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार,भगवानपुर अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह सहित जिले से प्रतिनियुक्त महिला एवं पुरूष पुलिस बल मौजूद थे.

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नरहरिपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव व लखनपुर पंचायत के समस्तीपुर गांव में गैरमजरूआ आम जमीन का अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए सीओ वीणा भारती के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर उक्त स्थल पर पहुंचा गया.

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए सीओ वीणा भारती ने बताया कि लखनपुर पंचायत के समस्तीपुर गांव निवासी स्व0 ब्रह्मदेव राय के पुत्र अमरेश राय के द्वारा गैर मजरुआ आम सड़क के दस धुर भूमि को अतिक्रमण कर कर लिया गया था, जो थाना संख्या 229, खाता 234, खेसरा 455 में पड़ता है. जिसे लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी तेघड़ा के आदेश एवं न्यायालय भूमि सुधार उप समाहर्ता तेघड़ा के द्वारा पारित आदेश के आलोक में अतिक्रमण मुक्त करवाया गया.

बेगूसराय:- गैरमजरूआ आम जमीन के अतिक्रमंकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर 2वहीं जगदीशपुर गांव निवासी स्व0 रामकिशुन राय के पुत्र राजेन्द्र राय के द्वारा वाटरवेज के एक कठ्ठा 13 धुर भूमि को अतिक्रमण कर लिया गया था, जो थाना संख्या 292, खाता 167, खेसरा 872 में पड़ता है. इसे भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. आगे उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर अगर किन्ही व्यक्ति को कोई परेशानी है तो वो आगे अपील कर सकते हैं.

उक्त करवाई में बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर, तेयाय ओपी अध्यक्ष चंद्रकांत कुमार, भगवानपुर अपर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह सहित जिले से प्रतिनियुक्त महिला एवं पुरूष पुलिस बल मौजूद थे.

बेगूसराय भगवानपुर सवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article