ऑनलाइन के माध्यम से मैथिली परिषद के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि

DNB Bharat Desk

 

मैथिली परिषद के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गुरमैता के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में सोमवार को गूगल मीटिंग के माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष डॉ गुरमैता के निधन पर वर्तमान मनोनीत अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल के अध्यक्षता में शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ अशोक अविचल ने विस्तार से अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् की स्थापना तथा डॉ गुरमैता के योगदान को बताते हुए कहा कि आज अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के लिए बहुत ही दुखद समय हैं, जहां एक सप्ताह के अंदर ही हमारे कार्यरत अध्यक्ष और प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष का एकाएक निधन हो गया है।

- Sponsored Ads-

इससे उबरने में हमें आप सबों का सहयोग और मां जानकी का आशीर्वाद मिले। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्थापक अध्यक्ष डॉ धनाकर ठाकुर ने डॉ गुरमैता के उल्लेखनीय योगदान को विस्तार से बताया कि -ये वहीं गुरमैता जी है जिनके सद्प्रयास से मैथिली आज संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल हैं। डॉ गुरमैता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के सखा थे।वावजूद मिथिला राज्य और मैथिली भाषा के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहें।

ऑनलाइन के माध्यम से मैथिली परिषद के प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि 2 अपने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम ने कहा कि स्मृति शेष डॉ गुरमैता हमारे अविभावक के अविभावक थे,उनका स्नेह भुलाए नहीं भूला जा सकता हैं।वे सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।आज के गूगल मीटिंग श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले में, प्रयागराज से विधुकांत मिश्र, दरभंगा से डॉ विधानाथ झा, जमशेदपुर से डॉ रविन्द्र चौधरी, रांची से अमरनाथ झा,अमलेश झा,अजय झा आदि शामिल थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article