चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क

चिकसौरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव से ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपने ही एक वर्षीय बच्चे को पानी से भरे गड्ढे में फेंककर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
बताया जाता है कि रवि बिंद अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्चे के साथ अपने ससुर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर फतेहपुर गांव स्थित ससुराल आए थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच वापस घर लौटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद पत्नी गुस्से में बच्चे को लेकर गांव के पास स्थित पुलिया के समीप पहुंची और पानी से भरे गड्ढे में बच्चे को फेंक दिया।
पा
नी में डूबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही चिकसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मासूम बच्चे की मौत की खबर जैसे ही गांव और आसपास के इलाके में फैली, लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
डीएनबी भारत डेस्क