नालंदा: बदमाशो ने आभूषण दुकानदार को लूटपाट के उद्देश्य से मारी गोली, जख्मी हालत में सदर अस्पताल बिहार शरीफ में कराया गया भर्ती

DNB Bharat Desk

 

बेलछी थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव के पास गुरुवार की शाम बदमाशों ने आभूषण दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बदमाशो ने आभूषण दुकानदार को लूटपाट के उद्देश्य से मारी गोली, जख्मी हालत में सदर अस्पताल बिहार शरीफ में कराया गया भर्ती 2 जख्मी की पहचान शेखपुरा जिला के बरबीघा निवासी 35 वर्षीय राजीव वर्मा के रूप में की गयी है। उनके बड़े भाई राजेश वर्मा ने बताया कि राजीव बाघाटिलहा गांव में राजनंदनी ज्वेलर्स के नाम से जेवर की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की शाम दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

नालंदा: बदमाशो ने आभूषण दुकानदार को लूटपाट के उद्देश्य से मारी गोली, जख्मी हालत में सदर अस्पताल बिहार शरीफ में कराया गया भर्ती 3तभी कोरारी गांव के पास बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ लाया गया। हालांकि, गोली मारने का कारण पता नहीं चला है। कुछ लोग लूटपाट के दौरान गोली मारने का अंदेशा जता रहे हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article