वीरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, होमगार्ड जवान से भी बदसलूकी; आरोपी हिरासत में

DNB Bharat Desk

वीरपुर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दूसरे दिन रविवार की देर रात जनप्रेरणा समिति मेला परिसर में बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

- Sponsored Ads-

घायल युवक की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के रोस्तामा निवासी भोला यादव के पुत्र बड़ा बाबू उर्फ गंगाराम के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और मेले में मौजूद दर्शकों की मदद से उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर मोहम्मद फारूक के पुत्र मोहम्मद कैफ से विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कैफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ा बाबू उर्फ गंगाराम पर हमला बोल दिया। लोगों ने यह भी बताया कि मेला क्षेत्र में तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ भी एक अन्य असामाजिक तत्व ने मारपीट और बदसलूकी की।

वीरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, होमगार्ड जवान से भी बदसलूकी; आरोपी हिरासत में 2मेला परिसर में गश्त कर रहे थानाध्यक्ष को श्रद्धालुओं द्वारा घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने के हाजत में बंद कर दिया है।

थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article