अज्ञात चोरों ने दुकान का पटरा तोड़कर हजारो रुपये का समान लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेगूसराय रोसड़ा एसएच 55 मुख्यपथ किनारे मेघौल हाई स्कूल चौक पर एक गुमतिनुमा दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।मंगलवार की देर रात हुई चोरी की घटना दुकानदार को तब पता चला जब वह बुधवार की सुबह अपनी दुकान खोलने मेघौल हाई स्कूल चौक पहुंचे।

पीड़ित दुकानदार मेघौल वार्ड 08 निवासी स्व.विन्देश्वरी महतो की पत्नी हीरा देवी ने बताया कि चोरों में दुकान में रखा गैस सिलेंडर, चूल्हा और गल्ला में रखा कुछ रुपये लेकर चंपत हो गया। इससे कुछ माह पूर्व भी इसी चौक पर मेघौल निवासी बबलू कुमार के स्टेशनरी दुकान, और अमित कुमार के गल्ला किराना के दुकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

- Sponsored Ads-

अज्ञात चोरों ने दुकान का पटरा तोड़कर हजारो रुपये का समान लेकर हुआ फरार 2लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसकी कोई नोटिस नही लिया।यदि पुलिस प्रशासन इस चौक पर पूर्व में हुई दो दो चोरी की घटना को गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल करती और घटना के उद्भेदन में कामयाबी हासिल करती तो चोर पुनः दुस्साहस नही करता और न ही इस तरह का घटना होती।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article