समस्तीपुर: गद्दोपुर में युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, घूमने के बहाने बुलाकर पटिदारों ने उतारा मौत के घाट

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के बंगरा थाने के गद्दोपुर गांव में मंगलवार रात एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के मो. गफ्फार के पुत्र मो सद्दाम के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार सुबह सदर अस्पताल लाया।

- Sponsored Ads-

 घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। हत्या का आरोप मृतक के परिजनों ने अपने ही पटिदारों पर लगा है।घटना के संबंध में मृतक का भाई मो. सोहेल ने बताया के  उनका भाई दिल्ली में रह का वाहन चलाता था। मोहर्रर के मौके पर वह घर आया था। उनके पटिदार मो. जाकिर और मो. मुस्ताक के अलावा मो.महबूब और मो. पच्चू उनें मंगलवार शाम उनके भाई को घर से बुलाकर ले गया था। 

समस्तीपुर: गद्दोपुर में युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, घूमने के बहाने बुलाकर पटिदारों ने उतारा मौत के घाट 2सभी आपस पटिदार व मित्र थे। मृतक के भाई ने बताया कि शाम में सभी वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान गांव के बगीचे के पास उनके भाई को सभी लोगों से विवाद हो गया। जहां मो. जाकिर व मुस्ताक ने उन्हें पकड़ लिया जबकि मो. महबूब और पच्चू ने उसके पेट व सिने पर चाकू से वार किया। भाई के चीखने चिल्लाने पर गांव के लोग जुटे तो सभी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्होंने अपने भाई को उपचार के लिए रात ताजपुर रेफरल अस्पताल लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया। 

समस्तीपुर: गद्दोपुर में युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या, घूमने के बहाने बुलाकर पटिदारों ने उतारा मौत के घाट 3जहां उपचार के दौरान तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई का पुराना विवाद महबूब से था। मामला खत्म हो चुका था। जिस कारण सभी आपस में रहने लगे हैं। उन्हें शक है कि पुराना विवाद के कारण ही उनके भाई को चाकू मार कर मारा गया है। उनका भाई शुक्रवार को वापस दिल्ली लौटने वाला था। उसका टिकट भी बना हुआ था। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों आपस में पटिदार है।

 दोनों के बीच पूर्व के जमीन का विवाद भी चल रहा था। रात साजिश के तहत उसे बाजार घुमाने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या की गई है। घटना स्थल पर फोरेंसिक विभाग की टीम को भेजा गया है। परिवार के लोगों को बयान लिया गया था। हालांकि लिखित आवेदन अभी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा की जाएगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article