डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:बिहार के डिप्टी सीएम और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इस बार गंगा नदी में अप्रत्याशित बाढ़ आई है.गंगा नदी ने जलस्तर के मामले में 2016 के बाद के सभी रिकार्ड को पार कर दिया है। 2016 में जलस्तर 50.52 था जबकि इस बार 50.56 को पार कर गया है।

डिप्टी सीएम समस्तीपुर के समर्था कल्याणपुर में एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन के बाद मीडियाकर्मियों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिहार के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित है।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वेक्षण भी किया है। और सरकारी कर्मियों और अधिकारियों को एलर्ट मोड पर रहते हुए जल्द से जल्द बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच राहत और बचाव मुहैया कराने के निर्देश दिए गए है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट