बेगूसराय में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, एक नाबालिक लड़की के साथ घर में घुसकर दो युवक ने दुष्कर्म,एक युवक गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कारवाई शुरू की गई।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ जहां एक नाबालिक लड़की के साथ घर में घुसकर दो युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बताते चले की बलिया थानान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ दो युवक के द्वारा घटित यौन अपराध मामलें में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Sponsored Ads-

वही इस मामले मे पीड़िता का मेडिकल जाँच सदर अस्पताल मे कराया गया।घटना के संबंध मे बताते चले की 11 मार्च को बलिया थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमे बलिया थानान्तर्गत बरियारपुर गावं मे में 27 फरवरी को राजेश कुमार और सत्यम कुमार जो बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर के ही रहने वाले है।जिसके द्वारा रात्रि में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके घर में घुस कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस सुचना के प्राप्त आवेदन पर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए कारवाई शुरू की गई।

बेगूसराय में एक बार फिर मानवता हुई शर्मसार, एक नाबालिक लड़की के साथ घर में घुसकर दो युवक ने दुष्कर्म,एक युवक गिरफ्तार 2इस सुचना की जानकरी पुलिस अधीक्षक बेगूसराय को दिया गया। जिसके निर्देशानुसार अविलंब बलिया पुलिस के द्वारा स्थल पर पहुँचकर मामलें की छानबीन करते हुए स्थानीय लोगों से पुछताछ करने पर बताया गया की करीब 12-13 दिन पूर्व रात्रि में एक घर में घुसकर दो युवक के द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना की गयी है। जिसके बाद इस मामले मे बलिया डीएसपी के नेतृत्व में एक सीट टीम का गठन किया गया। जिसके द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि बलिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की के साथ घर में घुसकर दो युवक के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और दूसरी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article