बेगूसराय में रंगदारी के विरोध में पूजा घर दुकानदार की अपराधियों ने की जमकर पिटाई

DNB Bharat

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक पूजा दुकान के दुकानदार को रंगदारी में उधार समान नहीं देने उस वक्त मांगा पड़ गया। जब आधा दर्जन बदमाशों ने दूकान में घुस कर दुकानदार को लाठी डंडे एवं लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर साथ ही साथ दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पूजा घर दुकानदार को रंगदारी नहीं देने पर आधे दर्जन अपराधियों द्वारा जमकर धारदार हथियार और दूकान के रोड से की गई जमकर पिटाई। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर दुर्गा मंदिर समीप पूजा घर की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी युवक राकेश कुमार सिन्हा द्वारा पूजा घर दुकानदार चंद्रकांत झा से बराबर रंगदारी मांग की जा रही थी। जिसका विरोध दुकानदार ने किया तो तभी उक्त आरोपी युवक द्वारा आधे दर्जन की संख्या में अज्ञात अपराधियों द्वारा पूजा दुकानदार चंद्रकांत झा को दुकान में जबरन घुस तोड़फोड़ कर मारपीट की एवं लहूलुहान करके बुरी तरह घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया गया। जानकारी के अनुसार दुकान में गले से रुपया भी निकालें एवं गले से सोना की चक्की घड़ी इत्यादि समान रंगदारी में लेकर जबरन चलते बने। वहीं इस घटना को जब स्थानीय लोगों ने देखा तो बीच बचाव के लिए दौड़ पड़े जिसको देख आरोपी राकेश कुमार सहित आधे दर्जन अपराधी वह फरार हो गए द्वारा घायल पूजा दुकानदार चंद्रकांत झा को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई है।

वहीं दूसरी तरफ चंद्रकांत झा और स्थानीय दुकानदारों द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है वहीं आरोपी युवक अपने घर से फरार है। इस घटना के बाद वहां के स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप मचा है और पुलिस के खिलाफ नाराजगी भी देखी जा रही है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article