दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मधुरापुर गाँव में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिसका इलाज तेघरा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल 2घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दो ट्रैक्टर जा रहा था इसी बीच एक ट्रैक्टर ओभर टेक करके आगे निकल गया। इसी ओवरटेक को लेकर दोनों ट्रैक्टर के चालकों में विवाद उत्पन्न हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि वह मारपीट के रूप में बदल गया।

- Sponsored Ads-

इस सम्बंध में अनुमंडलीय अस्पताल तेघड़ा में इलाजरत घायल महिला सोनी देवी पति राहुल कुमार ने बताया कि उनके पति राहुल कुमार के साथ ट्रैक्टर ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद कुछ लोग घर पर पहुँचकर मारपीट करने लगे इसी मारपीट में उनका सिर फट गया है जिसका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

परिजनों के अनुसार सोनी देवी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुँचकर घायल महिला से पूछताछ के बाद घटना के सम्बंध में छानबीन शुरू कर दी है।

बेगूसराय  तेघड़ा संवाददाता शशि भुषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article