समस्तीपुर में राजद का 30वां स्थापना दिवस: कर्पूरी सभागार में जुटेंगे 3 हजार कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव करेंगे लाइव संबोधन

DNB Bharat Desk

शुक्रवार को शहर के धर्मपुर मे समस्तीपुर विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ताओ की एक बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष, समस्तीपुर उमेश प्रसाद यादव, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, विषय प्रवेश नगर पार्षद सह ताजपुर नगर अध्यक्ष मोo अजहर मिकरानी तथा धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की l बैठक मे आगामी 05 जुलाई को राजद के 30 वां स्थापना दिवस की तैयारियो की समीक्षा की गयी l

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सह बिहार विधान सभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा की आगामी 05 जुलाई 2026 को दिन के 11 बजे से शहर के कर्पूरी सभागार मे राजद का 30 वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी l जिसमे समस्तीपुर विधान सभा क्षेत्र से करीब तीन हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे l नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओ को लाइव सम्बोधित करेंगे l जिसे बड़े पर्दे पर दिखलाया जाएगा l पूरे शहर को पोस्टर, बैनर तथा झंडे से सजाया जा रहा है l कार्यक्रम की पूरी तैयारियो को पूर्ण कर लिया गया है l

समस्तीपुर में राजद का 30वां स्थापना दिवस: कर्पूरी सभागार में जुटेंगे 3 हजार कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव करेंगे लाइव संबोधन 2उन्होने कहा की राजद सामाजिक न्याय तथा कौमी एकता का प्रतिक है lबैठक को वरीय जिला उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समस्तीपुर राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव, राजद मजदूर सेल के ज़िलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह चंदेल, युवा ज़िलाध्यक्ष पप्पू यादव, जिला महासचिव रामकुमार राय, पूर्व मुखिया चन्दन कुमार, राजद महासचिव राकेश कुशवाहा, मुखिया राजीव राय, पैक्स अध्यक्ष अरविन्द राय, राजद अल्पसंख्यक सेल के ज़िलाध्यक्ष मोo फैयाज अहमद,

समस्तीपुर में राजद का 30वां स्थापना दिवस: कर्पूरी सभागार में जुटेंगे 3 हजार कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव करेंगे लाइव संबोधन 3नगर पार्षद सह ताजपुर नगर अध्यक्ष मोo अजहर मिकरानी, प्रांतीय नेता प्रोफेसर रजनीश कुशवाहा, प्रांतीय नेता हरेन्द्र कुमार, प्रवक्ता संजय नायक, मीडिया प्रभारी मन्नू पासवान, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ राम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, जिला सचिव जयलाल राय, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, ज्योतिष महतो, मोo शाहजहां अख्तर, मोo चीना, निरहुआ, मोo विक्की शेख, मोo चुनें, मोo आसिफ इकबाल, विमल पासवान, संदीप सरकार, सुशील राय, प्रिंस कुमार, रौशन कुमार, मोo जिया खान, रामसागर राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे l

Share This Article