डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर में सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की गई। इसी क्रम में ट्रैफिक डीएसपी खुद सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था की निगरानी करते नजर आए।

ट्रैफिक डीएसपी पटेल गोलंबर पर स्वयं मौजूद रहे और मौके पर यातायात की स्थिति का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। अंतिम सोमवारी को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने के कारण शहर की प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। ऐसे में ट्रैफिक डीएसपी की मौजूदगी से यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को काफी मदद मिली।
पटेल गोलंबर के अलावा शहर के अन्य महत्वपूर्ण मार्गों पर भी यातायात पुलिस की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक डीएसपी ने खुद मौके पर रहकर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित कराया और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।
बताया गया कि अंतिम सोमवारी को लेकर उनकी पूरी रात तैनाती रही। पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण श्रद्धालुओं और आम लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में काफी सहूलियत मिली।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट