किरण नेत्रालय के निःशुल्क शिविर में 280 से अधिक लोगों की हुई नेत्र जाँच

DNB Bharat Desk

बरौनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किरण नेत्रालय सेवा समिति की ओर से तारा अड्डा ऑक्सीजन फैक्ट्री के निकट, फूलवड़िया बरौनी में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन किरण नेत्रालय के निदेशक एवं प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार के नेतृत्व में किया गया।शिविर में बरौनी, तेघड़ा, बीहट, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुँचे।

- Sponsored Ads-

डॉ. अजीत कुमार एवं उनकी टीम ने 280 से अधिक लोगों की आँखों एवं चश्मे की जाँच की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ एवं चश्मा भी उपलब्ध कराया गया।जाँच के दौरान 25 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई। डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इन मरीजों का शीघ्र ही प्रसिद्ध नेत्र सर्जन डॉ. विवेकानंद द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 40 वर्ष की उम्र के बाद आँखों से संबंधित समस्याओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए नियमित रूप से नेत्र जाँच कराना जरूरी है।

किरण नेत्रालय के निःशुल्क शिविर में 280 से अधिक लोगों की हुई नेत्र जाँच 2उन्होंने बताया कि किरण नेत्रालय सेवा समिति पिछले 20 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच एवं इलाज की व्यवस्था करती आ रही है।शिविर को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट इंद्रजीत मिश्र, मोनल कुमारी, सानिया कुमारी, आरती कुमारी, राहुल किरपाल, बादल कुमार, मिंटू पासवान, ईशान राय, राहुल सिंह, मनु कुमार, प्रशांत कुमार, सूरज सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

निःशुल्क शिविर से क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी गई। स्थानीय लोगों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद लोगों को समय पर बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share This Article