नालंदा में एनसीसी ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी

DNB Bharat

बिहार शरीफ के सरदार पटेल कॉलेज में पिछले 23 नवंबर से एनसीसी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलेगा जिसमें कुल 500 तक बच्चों के द्वारा ट्रेनिंग लिया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के बिहार शरीफ के सरदार पटेल कॉलेज में 23 नवंबर से एनसीसी ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 30 नवंबर तक चलेगा जिसमें कुल 500 तक बच्चे ट्रेनिंग कैंप में भाग लिया है। इस ट्रेनिंग कैंप के दौरान एनसीसी कैडेटों को परेड नक्शा प्रशिक्षण, फायरिंग, सामाजिक सुरक्षा, हथियारों की जानकारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

नालंदा में एनसीसी ट्रेनिंग के दौरान कैडेट्स की तबीयत बिगड़ी 2

सोमवार को ट्रेनिंग कैंप में प्रशिक्षण के दौरान अचानक 4 बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिन बच्चों की तबीयत बिगड़ी उसमें शिवम, संटू कुमार, अंशु कुमार और चंदन कुमार शामिल है। बताया जाता है कि यह पिछले 23 नवंबर से लगातार इस ट्रेनिंग कैंप में शामिल होकर फिज़िकल प्रशिक्षण ले रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान जब यह बच्चे दौड़ लगा रहे थे। उसी दौरान 4 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद सभी बच्चों को आनन फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार एनसीसी कैडेट का इलाज चल रहा है और सभी सुरक्षित भी हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article