एचपीवी टीकाकरण के दौरान छात्राएं बेहोश मामले मे, स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान

DNB Bharat Desk

बखरी प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय राटन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान दूसरी खुराक लेने के बाद कुछ छात्राओं के बेहोश होने की घटना को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है।

- Sponsored Ads-

मामले में संज्ञान लेते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, पीएचसी बखरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम राटन गांव पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद टीम ने प्रभावित छात्राओं के घर जाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति का भी जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं एवं उनके परिजनों को सर्वाइकल कैंसर और उससे बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने परिजनों से घबराने की जरूरत नहीं बताते हुए टीकाकरण को सुरक्षित और आवश्यक बताया।

एचपीवी टीकाकरण के दौरान छात्राएं बेहोश मामले मे, स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान 2ज्ञात हो कि मध्य विद्यालय राटन में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को दूसरी खुराक दी जा रही थी। इसी दौरान तीन छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं, जिससे विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई गई।

बेगूसराय नावकोठी संवाददाता नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article