समस्तीपुर: रेल ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में, शुक्रवार शाम से आम लोगों के लिए खुल सकती है आवाजाही

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। समस्तीपुर रेल ओवरब्रिज के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी ने ओवरब्रिज का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार संभावित रूप से शुक्रवार शाम से ओवरब्रिज को आम लोगों के लिए चालू किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज पर अभी रेलिंग, स्ट्रीट लाइट समेत कुछ अन्य कार्य बाकी हैं। इन कार्यों को यातायात व्यवस्था को प्रभावित किए बिना वैकल्पिक व्यवस्था के साथ धीरे-धीरे पूरा कराया जाएगा। खासकर रात्रि के समय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

समस्तीपुर: रेल ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में, शुक्रवार शाम से आम लोगों के लिए खुल सकती है आवाजाही 2अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए दो टीमें लगातार काम कर रही हैं। संबंधित टीमों द्वारा दिन-रात कार्य कर ओवरब्रिज को जल्द से जल्द पूरी तरह तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। ओवरब्रिज चालू होने से शहर में आवागमन सुगम होने और यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।

Share This Article