30 दिनों में काम नहीं हुआ तो अधिकारी होंगे सस्पेंड’: बेगूसराय में सहयोग शिविर के दौरान प्रभारी मंत्री की बड़ी चेतावनी
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के बरौनी प्रखंड के भरथो भरत उच्च विद्यालय पिपरा देवस एवं तेघरा प्रखंड के पिढौली पंचायत में सहयोग शिविर का शुरुआत प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री पुलिस अधीक्षक मनीष तेघरा विधायक रजनीश कुमार समेत कई पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।वहीं इस दौरान 113 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।

वही मीडिया से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि 30 दिनों के भीतर अगर कोई भी कार्य निष्पादित नहीं करते हैं तो निलंबित किए जाएंगे। वहीं हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक विजन है की हर पंचायत स्तर से समस्या को दूर की जाए वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के 2047 का विकसित भारत की संकल्प तभी पूरा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री जब से सम्राट चौधरी बने हैं तब से सभी मंत्रियों को हर गांव में जाकर गांव की समस्या सुनकर उसका समाधान का निदान तुरंत करेंगे।
उन्होंने बताया है कि बिहार सरकार का हमेशा लक्ष्य है कि गरीबों के लिए कम करें इसलिए सरकार बड़सर कर अब सिविल लगाकर समस्या का निदान करेंगे जिसका असर लगातार आप देखने को मिलेगा। वही इस दौरान रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी अपना निशाना साधते हुए कहा है कि जिस तरीके से शिविर का बारे में बताया है वह इस बार तो किसी तरह जुगाड़ कर नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं लेकिन अगले बार वह भी नहीं बन पाएंगे। वही पत्रकार ने जब गाड़ियों के काफिला के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हम हमेशा दो गाड़ी से चलते हैं।
डीएनबी भारत डेस्क