डीएनबी भारत डेस्क
तेघड़ा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को तेघड़ा अनुमंडल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख संस्थानों में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की समय-सारणी अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा श्री नीरज कुमार सिन्हा द्वारा जारी कर दी गई है।

15 अगस्त की सुबह 07:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा के आवास-सह-गोपनीय कार्यालय से ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 08:00 बजे अनुमंडल कार्यालय, तेघड़ा तथा 08:25 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, तेघड़ा के आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा।
इसके पश्चात 08:40 बजे प्रखंड मनरेगा कार्यालय, 08:45 बजे सहायक वाणिज्यकर आयुक्त कार्यालय, 08:50 बजे प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, 08:55 बजे प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कार्यालय तथा 09:00 बजे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण निर्धारित है।
वहीं 09:05 बजे पत्रकार संघ कार्यालय, 09:10 बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, 09:15 बजे अग्निशमन कार्यालय, 09:20 बजे प्रखंड कृषि कार्यालय, 09:25 बजे कौशल विकास केंद्र तथा 09:30 बजे प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण होगा।
09:40 बजे नगर परिषद कार्यालय, तेघड़ा, 09:50 बजे अनुमंडलीय अस्पताल, 09:55 बजे थाना परिसर, 10:05 बजे अवर निबंधन कार्यालय तथा 10:15 बजे गौशाला परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। कार्यक्रम का अंतिम निर्धारित पड़ाव 10:40 बजे नगर परिषद कार्यालय, बरौनी होगा।
अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव का पर्व है। यह अवसर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का भी अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप ध्वजारोहण कार्यक्रम को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने की अपेक्षा की है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी की जाएं तथा कार्यक्रम में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
डीएनबी भारत डेस्क