BPSC छात्रों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे PK, बोले-बिहार लोकतंत्र की जननी है, कोई नीतीश कुमार इसे लाठीतंत्र नहीं बना सकता

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक बार फिर BPSC  छात्रों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठ कर बातचीत की,  उनका पक्ष सुना और फिर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह मामला बिहार के बच्चों के भविष्य का है,  बिहार में कोई भी एग्जाम नहीं है जो बिना किसी अनियमितता, भ्रष्टाचार, पेपर लीक के हो जाए।

आगे उन्होंने कहा कि कल गांधी मैदान में (गांधी मूर्ति के नीचे) हम सभी लोग साथ में बैठकर एक साथ छात्र संसद में आगे की योजना को तय करेंगे, ये तय किया जाएगा कि कैसे बिहार के बच्चों के भविष्य को इस तरह की सरकार ओर पुलीस की मनमानी से बचाया जा सके। जो भी निर्णय लिया जाएगा उस पर हम सभी लोग पूरी ईमानदारी से छात्रों के साथ खड़े रहेंगे।

BPSC छात्रों के बीच धरना स्थल पर पहुंचे PK, बोले-बिहार लोकतंत्र की जननी है, कोई नीतीश कुमार इसे लाठीतंत्र नहीं बना सकता 2यह आंदोलन छात्रों का है इसका नेतृत्व भी छात्रों का ही रहेगा, इस आंदोलन में हमारी भूमिका सिर्फ इतनी है कि हम छात्रों के साथ अपनी पूरी ताकत से खड़े रहेंगे, अगर पुलिस प्रशासन छात्रों को किसी प्रकार से डराने व धमकाने का कोई प्रयास करेगा तो हम जन सुराज की ओर से और बिहार के नागरिक होने के नाते अपनी पूरी ताकत से छात्रों के साथ खड़े रहेंगे।

आगे पीके ने नीतीश सरकार को चेताया और कहा कि ये लोकतंत्र है और बिहार लोकतंत्र की जननी है, कोई नेता, कोई नीतिश कुमार इसको लाठीतंत्र नहीं बना सकता है। और अगर कोई नेता बनाएगा तो बिहार के युवा, छात्र, बुद्धिजीवी अपनी पूरी ताकत से अपने बच्चों और युवावों के भविष्य के लिए खड़े होंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article