समस्तीपुर: मॉडल इंटर विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा को लेकर उठे सवाल, विभागीय जांच की मांग

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मॉडल इंटर विद्यालय बथुआ बुजुर्ग इन दिनों विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा में है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया गया है कि करीब 15–20 दिन पूर्व विद्यालय के एक छात्र द्वारा एक शिक्षक एवं परिचारी पर छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) तक शिकायत पहुंचने की बात भी सामने आई थी।

- Sponsored Ads-

इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विभागीय निर्देश पर विद्यालय में बच्चों के साथ तिरंगा प्रभात फेरी निकाली गई। आरोप है कि प्रभात फेरी के दौरान कुछ शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के साथ पैदल चलने के बजाय बाइक एवं स्कूटी से पूरे गांव में घूमते नजर आए। इसे लेकर विद्यालय प्रबंधन और विभागीय निर्देशों के अनुपालन पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

समस्तीपुर: मॉडल इंटर विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा को लेकर उठे सवाल, विभागीय जांच की मांग 2स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का आचरण और सार्वजनिक गतिविधियां विद्यार्थियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाली होनी चाहिए। इस मामले में फोटो और वीडियो के आधार पर भी स्थिति की जांच की मांग की जा रही है।

समस्तीपुर: मॉडल इंटर विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा को लेकर उठे सवाल, विभागीय जांच की मांग 3लोगों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर विभागीय निर्देशों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article