वीरपुर में चोरों द्वारा फेंकी गई चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने मालिक को सौंपी

DNB Bharat Desk

वीरपुर: वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी धर्मेंद्र कुमार की चोरी गई बाइक पुलिस के दबाव और परिजनों की खोजबीन के कारण गुरुवार अहले सुबह सकुशल बरामद कर ली गई। पुलिस ने सभी कानूनी प्रक्रिया और साक्ष्यों की जांच के बाद बाइक को वैध दस्तावेज के आधार पर पीड़ित मालिक को सौंप दिया है।

- Sponsored Ads-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने धर्मेंद्र कुमार के दरवाजे पर लगी बाइक को चुरा लिया था। घटना के बाद से ही परिजन लगातार गाड़ी की तलाश कर रहे थे, वहीं पुलिस भी क्षेत्र में लगातार दबिश बना रही थी। पुलिस की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर खोजबीन से घबराए चोरों ने गुरुवार अहले सुबह वार्ड नंबर 11 स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय से उत्तर करीब 50 फीट की दूरी पर सुनसान रास्ते के पास एक डोभा में बाइक (संख्या- BR 09 AM 5459) को लाकर फेंक दिया।

वीरपुर में चोरों द्वारा फेंकी गई चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने मालिक को सौंपी 2सुबह होते ही जब स्थानीय लोगों की नजर डोभा में पड़ी बाइक पर पड़ी, तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वीरपुर पुलिस और वाहन मालिक धर्मेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बाइक को कब्जे में लेकर मालिक के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष है और लोग पुलिस के कार्यशैली की सराहना कर रहे हैं।

Share This Article