नालंदा: अस्थावां में 6 जून को मनाया जाएगा टीपी सिंह का 25 वां शहादत दिवस, 10 हजार लोगों के जुटने का दावा, समर्थकों ने की एकजुटता की अपील, कहा ‘यह राजनीतिक नहीं सामाजिक मंच है

DNB Bharat Desk

नालंदा के अस्थावां स्थित पॉलिटेक्निक मैदान में 6 जून को स्वर्गीय त्रिपुरारी सिंह उर्फ टीपी सिंह का 25वां शहादत दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। टीपी सिंह समर्थक विचार मंच के निवेदक सोनू कुमार ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने नाराज चल रहे पुराने समर्थकों से भी समारोह में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक महतो शामिल होंगे। वहीं समर्थकों ने वर्ष 2026 में टीपी सिंह की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की है।सोनू कुमार ने कहा कि शहादत दिवस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को टीपी सिंह के व्यक्तित्व, संघर्ष और सामाजिक योगदान से परिचित कराना है।

नालंदा: अस्थावां में 6 जून को मनाया जाएगा टीपी सिंह का 25 वां शहादत दिवस, 10 हजार लोगों के जुटने का दावा, समर्थकों ने की एकजुटता की अपील, कहा 'यह राजनीतिक नहीं सामाजिक मंच है 2वहीं समर्थक राकेश कुमार उर्फ बिहारी ने कहा कि जिस कार्य को पिछले 25 वर्षों में नहीं किया जा सका, उसे युवा समर्थक सोनू कुमार आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बताने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह राजनीति से परे एक सामाजिक आयोजन है। उन्होंने कहा कि टीपी सिंह के शहादत दिवस को राजनीतिक चश्मे से देखना दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

Share This Article