आंगनबाड़ी सेविकाओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर वीरपुर में किया प्रदर्शन, सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

DNB Bharat Desk

बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंहरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रखंड अध्यक्ष नितू ज्यशवाल और जिला संयुक्त सचिव सह प्रखंड सचिव अलका कुमारी के नेतृत्व में 10 सुत्रीय मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए व्यवस्था और सरकार के दोहरे मापदंड के विरोध में जाम कर नारेबाजी करते हुए।

सीडीपीओ नीतीश कुमार को पांच सदस्य टीम ने मांग पत्र को सौंपा है। सेविकाओं के द्वारा किए जा रहे मांग पत्र में मुख्य रूप से हमको वेतन मान चालू करो चाहे पोषाहार बंद करो, के अलावे फरवरी से अभी तक के मानदेय भुगतान, बकाया मकान किराया भुगतान, अन्नप्राशन एवं गोदभराई कि राशी का भुगतान, आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार बनाने के लिए गैस भरवाने की राशि प्रति माह भुगतान करने,

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने 10 सूत्री मांगों को लेकर वीरपुर में किया प्रदर्शन, सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन 2मोबाइल रिचार्ज की राशि प्रति माह देने, विभाग के द्वारा दिए गए स्मार्टफोन पूर्ण रुपेण खराब है इस लिए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट करने से संबंधित मांग कर रही थी। मौके पर सेविका रेणु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शाहिना प्रवीण, संजू कुमारी,रुणा कुमारी,अर्चना कुमारी,रिता कुमारी, चांदनी कुमारी,वेवी कुमारी समेत सेकरों आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद थीं।

Share This Article