बीजेपी द्वारा बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया तिरंगा यात्रा, बीजेपी विधायक डॉ सुनील प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी

DNB Bharat Desk

बिहारशरीफ में बीजेपी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्रम कल्याण केंद्र मैदान से निकली यात्रा को विधायक डॉ. सुनील, प्रदेश मंत्री सह कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता और जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर की सड़कों पर निकले।

- Sponsored Ads-

भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।  इस  दौरान बीजेपी विधायक संजय गुप्ता और डॉ सुनील ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य नागरिकों और युवाओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है।

बीजेपी द्वारा बिहार शरीफ श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से निकाला गया तिरंगा यात्रा, बीजेपी विधायक डॉ सुनील प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी 2उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से  तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के जरिए देश के वीर जवानों और शहीदों के बलिदान को याद करते हुए नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

Share This Article