वीरपुर में सीडीपीओ और बीडीओ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

DNB Bharat Desk

सरकारी आदेशानुसार गुरुवार को वीरपुर बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर के नेतृत्व में बैधनाथ प्रसाद सिंह+2 विधालय के शिक्षकों, छात्र, छात्राओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं समाजीक कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई

- Sponsored Ads-

इस दौरान यात्रा में शामिल सीओ भाई विरेंद्र, सीडीपीओ नीतीश कुमार, विधालय प्रधान निरज कुमार के अलावे विभिन्न विभागों के प्रवेक्षको शिक्षकों, छात्र छात्राओं के द्वारा देश के विर जवानों को याद करते हुए उनके प्रति विभिन्न नारों को लगाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया जा रहा था। तिरंगा यात्रा में पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मुखिया दिपक कुमार,विस सुत्री अध्यक्ष वीरसेन विक्रम उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी, चुन्नु कुमार चंदन आदि लोग शामिल थे।

वीरपुर में सीडीपीओ और बीडीओ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा 2वहीं बाल विकास परियोजना कार्यालय से सीडीपीओ नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र कि आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भी हर घर तिरंगा यात्रा को निकाली और विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए पुनः कार्यालय पहुंचने पर सीडीपीओ नीतीश कुमार ने सेविकाओं से हर घर तिरंगा यात्रा से संबंधित विस्तार से चर्चा की। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका डेजी गांधी, कार्यालय के सभी कर्मी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों की सेवीकाएं मौजूद थी।

Share This Article