खगड़िया: बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया: जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच झड़प हो गई। कुर्बन कचरा भवन के पास  पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी एक बाइक पर तीन और अन्य दो संदिग्ध युवक वहां पहुंचे। 

- Sponsored Ads-

पुलिस द्वारा रोकने पर उन्होंने बहस शुरू कर दी और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान बेलदौर थाना की गश्ति वाहन पर एक चौकीदार राजेश कुमार, होमगार्ड की महिला जवान और ड्राइवर सहित कुल चार पुलिस कर्मी ही मौजूद थे जिसका फायदा उठाते हुए सभी अपराधियों ने ​हंगामा करते हुए पुलिसकर्मी एस आई राहुल कुमार की सरकारी पिस्टल और मोबाइल छीनकर उससे बुरी तरह मारपीट कर भाग गए। 

खगड़िया: बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली 2घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना, एसडीपीओ गोगरी और डीआईयू की संयुक्त टीम ने इलाके में सघन छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस को देखते ही आरोपियों ने दोबारा हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन अपराधियों ने इसे अनसुना कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी अखिलेश कुमार (पिता- लालो सदा, साकिन- कुर्बन वार्ड नंबर 4) के पैर में गोली लगी है।

खगड़िया: बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली 3 पुलिस ने अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे छीनी गई सरकारी पिस्टल व मोबाइल बरामद कर लिया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि घायल एस आई राहुल कुमार बुरी तरह घायल है। पुलिस मामले में अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

खगड़िया एसपी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर गोगरी के प्रभारी एसडीपीओ और साईबर डीएसपी निशांत गौरव, बेलदौर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, एस आई रामजीवन सिंह यादव, एस आई अभिषेक कुमार सहित दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article