कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट पीटकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलापुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है जहां कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट-पीट कर हत्या कर दी।  हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। वहीं मौके से आरोपी पति हत्या कर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलापुर गांव की है। मृत महिला की पहचान आलापुर गांव के रहने वाले मनीष कुमार की पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट पीटकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही है जांच 2इस संबंध में स्थानीय महिला का कहना है कि खुशबू देवी का एक लड़की से काफी दोस्ती था। जिसका विरोध खुशबू के पति के द्वारा किया जाता था। उन्होंने बताया कि खुशबू के पति मनीष कुमार लगातार अपने पत्नी को उसे लड़की से बातचीत करने से मन करता था। लेकिन इसके बावजूद भी खुशबू देवी उसे लड़की से बातचीत करना नहीं बंद किया। इसी से नाराज होकर पति लगातार उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता था।

कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट पीटकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही है जांच 3उन्होंने बताया है कि बीती रात भी पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी से नाराज होकर पति ने उसे पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में वहां का स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया है कि जैसे ही मौत की सूचना उसके पति को लगी वैसे ही पति मौके से फरार हो गया। वही इस संबंध में मृतका खुशबू देवी की सहेली ने बताया है कि हमसे बातचीत दोस्ती के नाते खुश्बू बात करती थी।

कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट पीटकर कर दी हत्या, पुलिस कर रही है जांच 4उन्होंने बताया है कि जब खुशबू के पति के द्वारा बातचीत करने से मना किया गया तो हम लोग के बीच कोई बात नहीं होता था।लेकिन इसके बावजूद भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। यह कहीं ना कहीं ना इंसाफी है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी। मौके पर फुलवड़िया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आरोपी पति के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article